8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें अभी तक प्रस्तुत नहीं; कार्यान्वयन की तिथि और फिटमेंट फैक्टर का इंतजार

August 10, 2026 9:21 PM
8th Pay Commission

भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
व्यय विभाग

लोक सभा
लिखित प्रश्न संख्या 3456
सोमवार, 10 अगस्त, 2026/19 श्रावण, 1948 (शक)

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन
श्री वरुण चौधरीः
क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) द्वारा अपने गठन के पश्चात से अब तक कुल कितनी बैठकें आयोजित की गई हैं; और

(ख) क्या सरकार ने वेतन और पेंशन के अगले संशोधन की नियत तिथि, 1 जनवरी, 2026 को ध्यान में रखते हुए, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन की संभावित तिथि और केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए अपनाए जाने वाले प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर को अंतिम रूप दे दिया है?

Also Read: Approval for Constitution of the 8th Central Pay Commission: Govt Reply in Lok Sabha

उत्तर
वित्त राज्य मंत्री
(श्री पंकज चौधरी)

(क): 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए सरकार द्वारा दिनांक 03.11.2025 को अधिसूचित संकल्प में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि आयोग अपनी विवेचना की अवधि के दौरान अपनी परामर्श की प्रक्रिया के संबंध में सरकार को अवगत कराता रहेगा।

(ख): 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अभी तक सरकार को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत नहीं की है।

Sathya

Sathya covers the latest updates, salary calculators, and analysis related to the Eighth Central Pay Commission. He focuses on simplifying complex pay, pension, and allowance topics for Central Government employees and pensioners.

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment